मथुरा

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में राष्ट्रगान बीच में रुकवाने का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन स्थित श्री राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान को बीच में रुकवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मंच से कुछ पदाधिकारियों के निर्देश पर राष्ट्रगान बीच में रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर (राजू) यादव और जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रगान के दौरान मंच से राष्ट्रगान रोकने के निर्देश दिए गए थे। उधर, घटना के बाद कुछ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जांच और संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि राष्ट्रगान वास्तव में बीच में रोका गया है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
हरीशंकर (राजू) यादव, भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष ने बताया, ऐसा कोई मामला नहीं है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से होनी थी, लेकिन ऑपरेटर की गलती से राष्ट्रगान चल गया। इसी कारण उसे बीच में रोककर निर्धारित क्रम के लिए कहा गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button