बरेली

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सहायता की उम्मीद लेकर आयी किडनी मरीज की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी  अविनाश सिंह के समक्ष एक किडनी रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर महिला कंचन सिंह पत्नी महेंद्र सिंह निवासी निकट लाल फाटक,बरेली ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही है तथा उपचार का खर्च वहन करने में असमर्थ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही अपनी ओर से पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान भी दी  , जिससे उसके उपचार में सहयोग मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।जिलाधिकारी की इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे जरूरतमंदों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button