साहेबगंज
जमीनी विवाद में भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद के चलते एक भतीजे ने अपनी चाची की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार बरमसिया गांव निवासी रासो मुनी मुर्मू अपने घर के आंगन में खाना खा रही थीं।इसी दौरान उनके पति स्व. होपा मरांडी के भतीजे धुनु मरांडी ने कुल्हाड़ी से उनके सिर और कान के पास वार कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि रासो मुनी मुर्मू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे,एसआई शाहिद अहमद खान और एएसआई उमेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।सूचना पर राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।वही ग्रामीणों के अनुसार मृतका और धुनु मरांडी के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था।बताया गया कि मृतका रासो मुनी मुर्मू अपने देखभाल के लिए अपने नाती दिलीप जर्मन हेम्ब्रम को साथ रखती थीं।इसी बात को लेकर धुनु मरांडी नाराज था और उसने इस घटना को अंजाम दिया।इस संबंध में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



