बरेली
बूथ मजबूती के लिए कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैंट विधानसभा के पंवरिया, जगतपुर गोटिया एवं आकाश पुरम में जनसंपर्क व नुक्कड़ बैठकें हुईं। कुछ बूथों पर अध्यक्ष चयनित किए गए।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. ने कहा कि बूथों को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन किया जाएगा और कमजोर बूथों पर नए कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। जिला महामंत्री सुरेश दिवाकर ने कहा कि हर बूथ पर 5-5 कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे।
कार्यक्रम में डॉ हरीश गंगवार, रेहान वशीरी, तीर्थ मधुकर, सतीश चंद्र, पीयूष मसीह, मीरा कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




