बरेली

चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली । रिठौरा नगर, पंचायत स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर स्थित पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र, त्याग और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और लोकमान्य तिलक का ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर शिक्षिका दीपिका बनर्जी, राजेंद्र सक्सेना, खूब करन लाल, नीलिमा तिवारी, सोनम कश्यप, शीतल साहू, रूबी, ममता शंखधार, रेहान खान तथा सुलभ अग्रवाल संजना सक्सेन, शिवानी कश्यप सहित तमाम मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button