खेलबरेली

74वीं यूपी पुलिस वार्षिक फुटबॉल

महिला वर्ग में बरेली जोन चैंपियन 

पुरुष फाइनल 24 जुलाई को गोरखपुर vs मेरठ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित फुटबॉल ग्राउंड पर 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के चौथे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रदेश के विभिन्न जोनों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मेरठ जोन ने वाराणसी जोन को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर जोन ने प्रयागराज जोन को 2-0 से पराजित किया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में वाराणसी जोन ने प्रयागराज जोन को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग का फाइनल बरेली जोन एवं मेरठ जोन के बीच खेला गया। बरेली जोन की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए मेरठ जोन को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों की अधिकारियों ने सराहना की।
प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग फाइनल गोरखपुर जोन एवं मेरठ जोन के बीच 24 जुलाई को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button