बरेली

PM पर अभद्र टिप्पणी और कोटा वितरण को लेकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद भुता पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देश के प्रधानमंत्री के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने और कोटा वितरण को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में भुता पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 23.07.26 को एक वायरल वीडियो में युवक द्वारा PM के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। वीडियो में फर्जी अंगूठे लगाकर राशन कोटा न दिए जाने की बात कही गई तथा भविष्य में भी ऐसा करने की धमकी दी गई थी।
वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान आदिल अंसारी पुत्र बाबू बक्श निवासी ग्राम केसरपुर थाना भुता जनपद बरेली उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। इस संबंध में थाना भुता पर मु0अ0सं0 322/2026 धारा 352/351(2)/353(2)/318(4) BNS व धारा 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी भुता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.07.26 को मटकापुर नहर पर गांव भगनापुर से करीब 200 मीटर आगे ट्यूबवेल की कोठरी के छज्जे के नीचे से आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार, उ0नि0 बीके कुमार, का0 रचित कुमार व का0 नित्य कुमार शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button