बरेली

जीएलवी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

डॉक्टरों ने बच्चों को दिए सेहत के टिप्स

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड में शुक्रवार को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैम्प लगा। शुभारंभ प्रबंधक मयंक मल्होत्रा ने किया।
एडवांस्ड डेंटल केयर से डॉ. अनमोल मेहरोत्रा और डॉ. प्रियांशी त्रिवेदी ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सैकड़ों बच्चों के दांतों की जांच कर डेंटल कार्ड पर रिपोर्ट दर्ज की। नेत्र परीक्षण डॉ. सी.एस. यादव ने किया। डॉ. अनमोल ने कहा “दाँतों की मजबूती ही शरीर की मजबूती है। दिन में दो बार ब्रश करें।” फोकस हेल्थकेयर ने 50 रुपये में ब्लड ग्रुप जांच भी की। अंत में प्रधानाचार्य ने दोनों डॉक्टरों को ‘सेवा सम्मान’ देकर सम्मानित किया। अभिभावकों ने पहल की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button