बोकारो

चपरी रेस्ट हाउस में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक) की ढोरी क्षेत्रीय समिति की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। चपरी रेस्ट हाउस में आज अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक) की ढोरी क्षेत्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव नरेश प्रसाद महतो ने किया।

बैठक में संघ के केन्द्रीय महासचिव सतीश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा तथा मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके पूर्व ढोरी महा प्रबंधक राजीव कुमार ने केन्द्रीय महासचिव का श्रीफल व शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों को मजदूर के समस्याओ निष्पादन को लेकर सकरात्मक पहल की बात कही ।

बैठक में विशेष रूप से विस्थापितो के पेप कार्ड ,मजदूरों के पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनाए जाने तथा विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे तथा संघ का विस्तार करते हुए निर्मल कुमार महतो को ढोरी क्षेत्र का असंगठित मजदूर संघ का प्रभारी बनाया गया । बी एण्ड के क्षेत्र का पुर्नगठन करते हुए अध्यक्ष धनेश्वर महतो , उपाध्यक्ष विजय पासवान , सचिव कमलेश महतो , सह सचिव इंद्रजीत मुखर्जी , कोषाध्यक्ष बीरू हरि कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश महतो , जलेश्वर महतो , निरंजन महतो , महादेव महतो । एएडीओसीएम परियोजना अध्यक्ष सुरेश महतो ,उपाध्यक्ष अरुण महतो , सचिव प्रेमचन्द महतो , सह सचिव पवन सिंह , कोषाध्यक्ष रोहित तुरी कार्यकारिणी सदस्य बबलू महतो , अंबिया देवी , शैलेन्द्र कुमार । जीएम युनिट से अध्यक्ष धनेश राम , उपाध्यक्ष रितिक कुमार , सचिव संतोष कुमार , सह सचिव भरत तुरी , कोषाध्यक्ष जयप्रकाश महतो , कार्यकारिणी सदस्य विक्की कुमार महतो एवं राजू महतो को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया । इस कार्यक्रम में अशोक चौहान , ज्ञानेन्द्र कुमार (पप्पु ) ,टुपलाल महतो ,हिमराज विद्यार्थी ,दिलीप कुमार , प्रवीण कुमार , विशु सिंह ,गीता देवी , विक्की महतो , शंभु पासवान ,दिनेश सिंह ,मुकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button