दुमका

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने दुमका पहुंचे डीजीपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए अहम निर्देश

DGP arrives in Dumka to review preparations for the world-famous Shravani Mela-2026; issues key directives regarding security arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर झारखंड के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने शनिवार को दुमका जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। डीजीपी ने कहा कि मेला अवधि के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा हर स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button