बरेली
दैवीय शक्तियों और विश्व परिवर्तन पर सेमिनार आज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं पूजा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज सुबह 11 बजे डी.डी. पुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में दैवीय शक्तियों, चमत्कारिक संदेशों एवं विश्व परिवर्तन विषय पर विशेष सेमिनार होगा। होटल जसग्रांड में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कल्कि विचार मंच कानपुर के संयोजक अशोक घई होंगे, जो 50 वर्षों से दैवीय शक्तियों पर शोध कर रहे हैं। वे अपने शोध, आध्यात्मिक अनुभवों और विश्व में संभावित परिवर्तनों पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व रोटरी गवर्नर पी.पी. सिंह ने कहा कि यह सेमिनार आध्यात्मिक चेतना और विश्व शांति के लिए प्रेरणा देगा। कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। विशिष्ट अतिथि अर्बन बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार, पूर्व मंडलाध्यक्ष टी.पी.एस. सेठी, डॉ. रवि मेहरा, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के डॉ. धर्मेंद्र कुमार होंगे।
प्रेसवार्ता में अध्यक्ष जे.आर. गुप्ता, सचिव अतुल अनेजा, अशोक गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सुरेश भाटिया मौजूद रहे। आयोजकों ने आमजन से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।


