बरेली
जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण: सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/रामपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा गठित दल में आंवला सांसद नीरज मौर्य शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पहले सर्किट हाउस में बैठक की, फिर विश्वविद्यालय सभागार में रणनीति पर चर्चा कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बुलडोजर कार्रवाई शिक्षा के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है। विश्वविद्यालय में हजारों गरीब, पिछड़े और दलित छात्र नाममात्र फीस पर पढ़ रहे हैं। ध्वस्तीकरण से उनका भविष्य प्रभावित होगा। दल ने कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की।
बरेली से भुवनेश प्रधान, पीयूष वर्मा, साजिद अली, भारती चौहान, मयंक शुक्ला, जावेद गद्दी, किशन यादव, सहीम सैफी मौजूद रहे।



