बरेली

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। संयोजन पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन कश्यप और संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष अन्याय और सामाजिक विषमता के विरुद्ध साहस का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान अवसर की पक्षधर रही है। कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व संयोजक नवीन कश्यप ने भी विचार रखे। सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि फूलन देवी का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, राजकुमार पाल, अशोक यादव, हरिओम प्रजापति, स्मिता यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button