झुंझुनू

प्रशासक मानसिंह सहारण ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के निकटवर्ती गांव भैसावता कलां के रहने वाले हाल चिड़ावा निवासी प्रशासक मानसिंह सहारण ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं तेजा सेना चिड़ावा प्रभारी अनुप भालोठिया ने दानदाता सहारण का स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त सरपंच मानसिंह सहारण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button