पाकुड़

शिवू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो की बैठक, 4 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

JMM holds meeting regarding the unveiling of Shibu Soren's statue; call made to ensure the success of the August 4th event.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पाकुड़ जिला इकाई की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 4 अगस्त को गुरु शिवू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तथा मंत्रियों के प्रस्तावित पाकुड़ दौरे की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरु शिवू सोरेन की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जायेगा। इसके लिए झामुमो के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अधिक से अधिक आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बताया कि 4 अगस्त को पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ स्थित स्थल पर गुरु शिवू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य के मंत्रियों के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का अनावरण माननीय मंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि लगभग बीस हजार की संख्या में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता पहुंचेंगे। साथ ही आमजन भी आयेंगे। उन्होंने झामुमो के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर बाजार समिति प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हाँसदा, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला सह सचिव तरुण मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हाँसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद,पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीत भगत, पाकुड़ प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, हिरणपुर प्रखंड के प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, निरोज मड़ैया, चरण मुर्मू, मोसरर्फ हुसैन, फुरकान शेख, जियाउल अंसारी, बैजल टुडू, छोटू रविदास, जब्बार अंसारी, सबूर अंसारी, दयानंद भगत, अन्ना मुर्मू, सोनम हेम्ब्रम, सुहागिनी मुर्मू सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button