बरेली

एक्स सर्विसमैन कमेटी की बैठक हुई आयोजित

15 अगस्त को स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली। नेशनल एक्स-सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमेटी (रजि.) बरेली  कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय भरतौल, बरेली पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के.एस. रावत ने की तथा संचालन महामंत्री बृजेश कुमार ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का 44वाँ स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूर्वान्ह 10.30 बजे जिला कार्यालय भरतौल पर ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 80 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
आर्थिक सहयोग की अपील की गई। साथ ही 5 वर्षों से अनुपस्थित और सदस्यता शुल्क न देने वाले सदस्यों को अंतिम चेतावनी दी गई कि 15 अगस्त तक शुल्क जमा करें, अन्यथा सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक में एस.डी. कुकरेती, जीत सिंह बोहरा, कैप्टन एम.एस. बिष्ट, कैप्टन खेम सिंह, कैप्टन जी.एस. रावत, सूरज भान डागर, महिपाल सिंह बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button