झारखंड

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 94.96% इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

Special intensive revision of the voter list accelerates in Jharkhand; digitization of 94.96% of enumeration forms completed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 26 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में वर्ष 2026 की मतदाता सूची के लिए कुल 2,64,63,236 मतदाता दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 2,64,36,310 (99.90 प्रतिशत) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, मतदाताओं द्वारा भरकर हस्ताक्षरित 2,15,91,889 इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इन सभी मतदाताओं के नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल किए जायेंगें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, कुल 2,51,30,651 (94.96 प्रतिशत) इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। दूसरी ओर, 35,38,762 फॉर्म अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, फॉर्म प्राप्त नहीं होने के प्रमुख कारणों में 7,10,090 (2.68 प्रतिशत) मृत मतदाता, 10,43,441 (3.94 प्रतिशत) पता लगाने योग्य नहीं अथवा अनुपस्थित मतदाता, 13,82,101 (5.22 प्रतिशत) स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, 3,68,425 (1.39 प्रतिशत) अन्य स्थानों पर पहले से नामांकित मतदाता तथा 34,705 (0.13 प्रतिशत) ऐसे मतदाता शामिल हैं जिन्होंने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शेष फॉर्मों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जा सके।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button