मस्जिद में पढ़ने गई 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोपी मौलाना गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव औरंगाबाद में स्थित जन्नत मस्जिद के मौलाना नईम पर छह वर्षीय मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है । पीड़ित परिवार की शिकायत पर सिंभावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हुए आरोपी मौलाना नईम को सिंभावली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार , सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद स्थित जन्नत मस्जिद में पढ़ने वाली छह वर्षीय मासूम बच्ची अन्य बच्चों के साथ मस्जिद पढ़ने गई थी। परिजनों का आरोप है कि मस्जिद में रहने वाले मौलाना ने अन्य बच्चों को घर भेजकर बच्ची को अपने पास रोक लिया था । इसके बाद मौलाना ने नाबालिग बच्ची को अपने कमरे में बंद कर लिया और जबरन अश्लील हरकत करने लगा। उसी दौरान गांव निवासी यूनूश पुत्र छिददा मौलाना के पास पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद देखा और उसे धकेल कर अंदर झांका , तो यूनूश ने देखा कि मौलाना नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। युनूस के शोर मचाने पर शोर-शराबा सुनकर गांव के साबू पुत्र बुन्दु और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए । जिसके बाद साबू ने तत्काल डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता मासूम बच्ची के पिता, जो उस समय मजदूरी करने ईंट भट्टे पर गए थे, उन्हें उनकी पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी दी ।
सिंभावली थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 धारा 65(2) बीएनएस 5M/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद/वांछित अभियुक्त नईम को सिखेडा फ्लाई ओवर नये हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है ।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ,थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग 06 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के अभियोग मे नामजद अभियुक्त मौलाना नईम पुत्र वकील निवासी ग्राम नंगलामल थाना मुंडाली जनपद मेरठ हाल पता मौलवी जन्नत मस्जिद गाँव औरंगाबाद थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है । पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था ।



