बेतुल
बैतूल छात्रा आश्रम में नहीं रहती है अधीक्षका- पति पर लगे संचालन के आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भैंसदेही। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय आदिवासी अंग्रेजी कन्या आश्रम भैंसदेही इस समय आरोपों के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कन्या आश्रम में अधीक्षिका रीना धुर्वे नहीं रहती है तथा आश्रम का संचालन अधीक्षिका का पति शैलेंद्र चंदेल द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि यह आश्रम में बालिकाएं रहती है ऐसी स्थिति में आश्रम में अधीक्षिका का नहीं रहना तथा आश्रम का संचालन अधीक्षिका के पति द्वारा किया जाना संदेहास्पद है। ऐसा नहीं कि इस बात की जानकारी भैंसदेही के वरिष्ठ अधिकारीगण को नहीं है उन्हें जानकारी होने का बावजूद भी उनके द्वारा अधीक्षिका के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।जब इस संबंध में जानकारी लेने अखबार के प्रतिनिधि आश्रम पहुंचे तो वहां चौकीदार द्वारा बताया गया कि अधीक्षिका आश्रम में नहीं है तथा परिवार सहित खंडवा गई हुई है। अधीक्षिका के पति द्वारा कन्या आश्रम का संचालन करने से निवासरत छात्राओं के अभिभावकों में आक्रोश है। तथा वह शीघ्र ही जिला मुख्यालय जाकर कलेक्टर से शिकायत करेंगे।



