बेतुल

बैतूल नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता की आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में आयोजित जिला अधिकारी माय भारत के नेतृत्व में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वाद विवाद, नुक्कड़ नाटक, गायन, नृत्य, रील मेकिंग, चित्रकला, स्लोगन,कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जन भागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान पूर्व जिला संगठन डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.अनीता सोनी जिला संगठक व कार्यक्रम के संयोजक डॉ.जीपी साहू, कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ.शंकर सातनकर, माय भारत की जिला अधिकारी सुषमा गवली द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया गया। घनश्याम मदान ने अपने उद्बोधन में नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। डॉ.अनीता सोनी द्वारा नशे के दुष्परिणामों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी लतिका साहू पक्ष में और योगी देशमुख द्वारा विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता हुए सम्मानित
आयोजित प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक में करण धाड़से, गायन में नंदनी चौहान, नृत्य में योगेश्वरी लिलौर, रील मेकिंग में अर्जुन धाडसे, चित्रकला में उमा सोनी, स्लोगन में भूपेंद्र यादव एवं कविता पाठ प्रतियोगिता में पियूष  द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। समापन सत्र में प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे जिला अधिकारी माय भारत श्रीमती सुषमा गवली जिला संगठन डॉ.जीपी साहू खेल अधिकारी पूजा कुरील, पूर्व जिला संगठन डॉ.सुखदेव डोंगरे द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता  प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय भीमपुर, भैंसदेही, आमला, आठनेर,घोड़ाडोंगरी, सारणी, शाहपुर मुलताई एवं कन्या महाविद्यालय बैतूल, से कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभागियों के साथ में उपस्थित हुए।
इन्होने किया चयन
चयन समिति में डॉ.राजेश शेषकर, डॉ.युगल किशोर सरल, डॉ.कृष्ण गोसर, सोनू वानखेड़े, डॉ.साधना ठाकुर, डॉ.ममता राजपूत,सुखदेव गुजरे, डॉ.महेश गूंजेले, डॉ.जगदीश, कविता कापसे,सोनू कुशवाहा, डॉ.संगीता बामने, सुशील उदयपूरे, हुकमचंद कालबोर, श्रीमती गौरी बालापूरे, श्रीमती देशमुख शामिल थे। इस कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रो.गीता माली, डॉ.मेघा मालवीय, डॉ.महेंद्र नवांगे, प्रो.संतोष पाटील, डॉ.अरुण डांडोले, डॉ.संतोष पाटील, डॉ.सुदामा कोकाटे, डॉ.भोलू मास्कुले, डॉ.दुर्गेश राणे, प्रो शिवदयाल साहू, प्रो.संतोष पवार आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। माय भारत से धनंजय ठाकुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button