हापुड़

ऐसी में ब्लास्ट होने से अस्पताल में लगी आग

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी )- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित देवनंदनी अस्पताल में सोमवार देर रात को एसी में ब्लास्ट होने के बाद एक कमरे में आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हापुड़ अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि “थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के देवनंदनी अस्पताल में एसी में ब्लास्ट होने के कारण एक कमरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हापुड़ अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट करा दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button