बरेली

जनपद में नशा तस्करों के एजेंट सक्रिय

बारादरी पुलिस ने चरस बेचते हुए पकड़ा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जनपद में नशे के तस्करों के एजेंट सक्रिय हो गए हैं। थाना बारादरी पुलिस ने सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी के पास से चरस बेचने वाले 01 शातिर को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 मुनेन्द्र कुमार, उ0नि0 नितिन राणा, हे0का0 फहीम चौधरी व का0 कपिल चौहान की टीम गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी लोंगपुर थाना फरीदपुर बताया। उम्र 44 वर्ष। इसके कब्जे से 135 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि खेती से कमाई नहीं होती थी, इसलिए चरस खरीदकर राह चलते लोगों को बेचता था। पुलिस ने मु0अ0सं0 982/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button