मथुरा

भूखे-प्यासे चालक-परिचालकों का हंगामा

मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए विभिन्न डिपो से मंगाई गई रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों का भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड परिसर में रविवार रात करीब 10 बजे चालक-परिचालकों ने व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा करते हुए नाराजगी जताई। मेले के दौरान परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न डिपो से करीब 1100 बसें मथुरा भेजी गई हैं। प्रत्येक बस पर दो-दो चालक-परिचालकों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के एक साथ पहुंचने के बावजूद भोजन, पेयजल और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात को हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेले में लगाई गई बसों पर तैनात चालक-परिचालकों का कहना था कि लंबे समय से ड्यूटी पर रहने के बावजूद उन्हें समय से भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। परिसर में पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी उनकी दिक्कत बढ़ गई। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक-परिचालकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मौके पर पहुंचे परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में बसों और कर्मचारियों की तैनाती के कारण कुछ व्यवस्थागत दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें देर रात दुरुस्त कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button