गाजियाबाद

आसमानी बिजली गिरने से दुधारू भैंस की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी :  लोनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक किसान  परेशान हैं किसान ने जिलाधिकारी से से मृतक भैंस का मुआवजा दिलाने की मांग की है
जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी श्यामलाल की दुधारू भैंस घर के घेर में बंधी हुई थी। क्षेत्र में लगातार बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली भैंस पर गिर गई। कुछ देर बाद जब श्यामलाल घेर में पहुंचे तो भैंस मृत अवस्था में पड़ी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना लोनी क्षेत्र की चिरौड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक फोटो एवं वीडियो तैयार किए। साथ ही स्थानीय लेखपाल को भी घटना से अवगत कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। ऐसे मामलों में शासन की ओर से निर्धारित नियमों के तहत एसडीआरएफ/राजस्व विभाग द्वारा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button