रामपुर शाहबाद

किराएदारों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप, सात पर केस

दो वर्ष पहले मृत व्यक्ति के नाम पर हिबानामा तैयार करने का आरोप

शिकायत के बाद घेरकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कस्बे के मोहल्ला हकीमान निवासी सलीम मियां की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से शाहबाद कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि किराए पर दिए गए मकान को खाली करने के बजाय आरोपियों ने फर्जी हिबानामा तैयार कर उस पर कब्जा जताने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़ित के मुताबिक उसका मकान परवेज, जावेद, जुनैद, फिरोज उर्फ गोला, रुकसाना, बब्बो और बिलाल के पास किराए पर था। आरोप है कि पिछले एक वर्ष से आरोपियों ने न तो किराया दिया और न ही मकान खाली किया। इसके बजाय वर्ष 1975 का एक अपंजीकृत हिबानामा तैयार कर लिया, जबकि जिस व्यक्ति के नाम से हिबानामा दर्शाया गया है, उसकी मृत्यु वर्ष 1973 में ही हो चुकी थी।
सलीम मियां का आरोप है कि मकान खाली कराने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। इतना ही नहीं वे मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली पुलिस से कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शाहबाद पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button