नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को 125 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल हसन पुत्र अजमुद्दीन निवासी प्रतापनगर, बनत के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
शामली पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।