खैरथल
खण्डेलवाल वैश्य समाज का प्रादेशिक युवक -युवती परिचय सम्मेलन अलवर में
खैरथल समाज का समर्थन और सहयोग रहेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को अलवर में आयोजित होने वाले खण्डेलवाल समाज के प्रादेशिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत अलवर से पहुँचे प्रादेशिक वैवाहिक समिति के पदाधिकारियों का खण्डेलवाल समाज खैरथल ने स्वागत करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समाज के निरंजन लाल खंडेलवाल ने बताया कि अलवर से आए रमेश ठेकेदार , रधु मेठी, औमप्रकाश खण्डेलवाल, अनिल माचीवाल एवं सतीश बडाया ने समाज के बंधुओं को सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन श्री ठाकुर जी की अध्यक्षता में बिना मंच, बिना माला एवं बिना किसी अतिथि के, पूर्णतः पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक युवक-युवतियों का पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर खैरथल खण्डेलवाल समाज के मोतीलाल खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल पिंकी, प्रमोद खंडेलवाल, विमलेश,रुपेश आमेरिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



