बाराबंकी
पैगम्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर्व सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। पैगम्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (सलै0) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम बड़ागांव में चेहल्लुम पर्व सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया गया। तथा देर शाम कर्बला में नम आंखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
जुल्म एव ज्यादती के ख़िलाफ़ कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियो के साथ मोहर्रम के महीने में शहीद होने वाले हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) शहीद होकर भी अपने नाना हजरत मुहम्मद साहब के दीन को बचा लिया। शहादत के बाद गुरुवार को ग्राम बड़ागांव में चेहल्लुम का पर्व अक़ीदत के साथ मनाया गया। बड़ीचौक एव पिंडालो में बुधवार की रात्रि ताजिये रखे गये।जिनकी जियारत के लिए लोग रात्रि भर जागते रहे। तथा दूरदराज से आयी तमाम नौहा कमेटियों द्वारा नौहाख्वानी करते रहे। गुरुवार को बड़ीचौक से निकाला गया ताजियों का जुलूस छोटी कर्बला नालीपार् होते हुए देर शाम बड़ी कर्बला गाड़ी नदी पहुँची जहाँ हुसैन के अक़ीदत मन्दो ने गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया।
इस मौके पर मो0 नसीर अंसारी, मो0 अफजाल खान, रज्जब अली, इशरत अली, मो0 आरिफ राइन, मो0 जाकिर, मो0 वैस सलमानी, मो0 फुरकान, फ़कीर मो0 अंसारी, कदीर , इजरायल, आदि लोग मौजूद रहे



