राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप के दोषी

अखिलेश सहित सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान दिया और भाजपा को लोकआस्था के विश्वासघात का दोषी बताया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी ह्यआस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराधह्ण के दोषी हैं!
देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ह्यश्रद्धा में सेंधमारीह्ण करते हुए जिस तरह ह्यदान-पात्रह्ण से चढ़ावा-चंदा चोरी की है। गुप्त दान में महा-घपले किये हैं। दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नकली रसीद छपवाकर दी है।
अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की जमीनें खरीदवाकर, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्रस्ट के ह्यधर्म-खातेह्ण को लूटा है। जमीन के सौदे के अशुभ लाभ को आपस में बांटा है। ईमानदार लोगों द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्हें हटाया है। हर जगह अपने भ्रष्ट लोग सेट किये हैं। ये अक्षम्य महापाप है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में बिना किसी की जिम्मेदारी तय किये, ट्रस्ट के उच्चस्थ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है। मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुँचाया है ये महापाप है। इसीलिए लोकधन की लूट का मुद्दा लोक-संसद तक पहुँचाना और उठाना, हम सब का धर्म सम्मत कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि जो भाजपा का साथी है वो रामघाती-महापापी है।
अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सांसदों में दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button