मथुरा

वृंदावन की बदल जाएगी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग की सूरत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी की नगरी वृंदावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग की सूरत बदलने वाली है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि परिक्रमा मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का पथ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के साथ आराध्य की पावन लीला भूमि की परिक्रमा लगाते हैं। वर्तमान में वाहनों और पैदल यात्रियों के एक साथ चलने से विभिन्न स्थानों पर जाम से अव्यवस्था और हादसों की आशंका बनी रहती है। नई योजना से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। प्रथम चरण:- रमणरेती से निधिवन तक लगभग 3.30 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें वाहनों और परिक्रमार्थियों के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। वहीं फुटपाथ व सुविधा जोन भी विकसित किए जाएंगे। आरसीसी कवर ड्रेन, बिजली, संचार और अन्य यूटिलिटी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा।
दूसरा चरण:- अटल्ला चुंगी चौराहे पर 80 करोड़ रुपये से लगभग 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। परिक्रमा मार्ग के यह चौराहे पर अधिकांश समय यातायात का दबाव बना रहता है। फ्लाईओवर बनने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के अपनी परिक्रमा पूरी कर सकेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button