सिंगरौली

तेज रफ्तार बल्कर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार बल्कर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बल्कर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी 45 वर्षीय सुबलाल साकेत उर्फ नटवरलाल की इस हादसे में मौत हुई है। वहीं उनके साथी बाबा साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वी बाईपास पर पीछे से आ रहे बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से सुबलाल साकेत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बल्कर को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बल्कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी ने बताया कि फरार बल्कर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button