बोकारो

दो दिवसीय सबकी योजना सबका विकास अभियान

2026- 27अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का ट्रेनिंग कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। दो दिवसीय ट्रेनिंग का पहला दिन बोकारो जिले के सभागार कक्ष प्रखण्ड कार्यालय नावाडीह में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 का ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (GPFT) प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया,
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीओ राकेश कुमार जी के नेतृत्व में किया गया,
इस कार्यक्रम में खरपिटो, पोटसो, सुरही, कंजकीरो, पलामू ओर बरई पंचायत के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रतिभागी शामिल हुए
सभी प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर रामबृक्ष मुर्मू, मुखिया के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया,
जिसमें GPDP 2026-27 योजना की पूर्व खामियां को ओर वर्तमान में कैसे योजना का लाभ हर एक ग्रामीणों तक पहुंचे इसके बारे में विशेष तरह से प्लान तैयार किया गाय,
ट्रेनर के द्वारा सभी प्रतिभागियों को 3 प्रश्न प्रतिभागियों को ग्रुप के माध्यम से दिया गया जिसमें ग्रुप एक को पिछले वर्ष 2024- 25 के GPDP में किया अनुभव रहा, ग्रुप दो को पिछले वर्ष का GPDP में क्या -क्या दिक्कत का सामना करना पड़ा, ग्रुप तीन को आने वाले वर्षों में GPDP स्तर पर हम क्या अच्छा कर सकते हैं।
इसमें पलाश से ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन सह फ्रंटलाइन दीपू अग्रवाल ने ग्रुप दो में कहा कि पिछले वर्ष ग्राम सभा और लाइन विभागों में तालमेल की कमी, जागरूकता की कमी के कारण योजना चयन में कठिनाइयां का सामना करना पड़ा,
2026-27 के सबका साथ का मतलब समाज के हर वर्ग के साथ लेकर चलना, सबका विकास का मतलब बिना किसी भेद भाव के देश के हर कोने ओर हर व्यक्ति तक विकाश पहुंचाना , सबका बिस्वास जन कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जनता का अटूट भरोसा जितना, सबका प्रयास का मतलब राष्ट्र निर्माण में देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से मुखिया विश्वनाथ महतो, नंदलाल नायक,ललिता देवी, उमेश महतो, कालेश्वरी देवी, पंचायत समिति उर्मिला देवी, उप मुखिया सुनीता कुमारी,पंचायत सचिव कुंदन कुमार दास, भगतू तुरी, अखिलेश्वर महतो, पंचायत सहायक मंटू अग्रवाल,दिलचंद महतो, अशोक कुमार महतो, मीना देवी, कौसर अंसारी, नागेश्वर कुमार,पलाश से ललिता कुमारी, सविता कुमारी, शांति देवी, शिशु कुमारी अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button