झुंझुनू
तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर भामाशाह का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के पास बाकरा रोड़ पर स्थित अम्बेडकर नगर में प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप, गढ़वाल इंडियन ऑयल के प्रोपराइटर अशोक गढ़वाल द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल , ब्लॉक प्रभारी सुभाषचंद्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजलाल लोयल ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने गढ़वाल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर गढ़वाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


