झुंझुनू

गुढा में एसडीएम कार्यालय एवं एसडीएम कोर्ट की स्थापना को लेकर सर्वदलीय बैठक आज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में एसडीएम कार्यालय एवं एसडीएम कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर रविवार को भौड़की रोड़ स्थित आशीर्वाद मैरिज गार्डन में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। किसान सभा के तहसील अध्यक्ष एवं काॅमरेड मूलचंद खंरीटा ने बताया कि 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे आशीर्वाद मैरिज गार्डन में क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय एवं एसडीएम कोर्ट की मांग को लेकर बैठक होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button