भरत पुर

सिविल लाइंस जयपुर से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का भाजपाइयों ने किया स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां में स्थित पेट्रोल पम्प पर राजधानी जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का भाजपाइयों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता रामकिशोर उर्फ पिंटू गुप्ता एवं चेतन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का देर शाम 7 बजे गांंव छोंकरवाड़ा कलां के पेट्रोल पम्प पर माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा राजधानी जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा मथुरा बिहारी जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया संयोजक बबलू चौधरी, अशोक जाट, हुकमसिंह उर्फ हुकमा वैश्य, कैलाश गोयल, पूरन पंडित, टेकसिंह जाट, नित्यानंद शर्मा, विज्जो जाट, शेरसिंह, राजवीर, कैलाश, गोपाल, सुरेन्द्र, जोगेंद्र, रंजीत जाट सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button