पाकुड़

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों का झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिया जायजा

JMM District President Azizul Islam reviewed the preparations for the death anniversary event of Dishom Guru Shibu Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, भोजनालय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और योगदान झारखंड की पहचान है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके संघर्षों, विचारों और आदर्शों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, जोहूर आलम, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, मुकसेद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव नूर आलम, सबूर अंसारी, अकबर अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button