झुंझुनू

जनहित की मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों ने भरी हुंकार मांगें नहीं मानी तो होगा एसडीएम कार्यालय का घेराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के चंवरा कस्बे के चौराहे पर किसान मजदूर एवं जल संघर्ष समिति तथा अरावली पर्वत जनजागृति समिति, उदयपुरवाटी के संयुक्त तत्वावधान में जनसभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता मालाराम सैनी ने की। सभा के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव जिला सचिव सीकर थे। विशिष्ट अतिथियों में मुकेश सैनी प्रदेश सचिव, पीसीसी ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश सैनी तहसील अध्यक्ष, नत्थूराम सैनी अध्यक्ष जल संघर्ष समिति उदयपुरवाटी, सांवरमल खटाणा उपाध्यक्ष, बनवारी खटाणा ककराना समिति अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक संघर्ष करना होगा। सभा में पंचायतीराज विभाग द्वारा बंद की गई निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा को पुनः प्रारंभ करने, नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों को न्याय दिलाने, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा बढ़ती महंगाई के अनुरूप मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो किसान, मजदूर एवं सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से एसडीएम कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेंगे। इस दौरान 8 अगस्त 2026 को अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक गायत्री गोशाला, शाकम्भरी रोड, उदयपुरवाटी में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में अरावली संरक्षण, जल संरक्षण एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं पर आगामी रणनीति तय की जाएगी तथा अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी का आह्वान किया गया। सभा में सांवरमल खटाणा, महावीर सैनी, नत्थूराम सैनी, बनवारी खटाणा, बंसी सैनी, बागाराम सैनी, गजराज सिंह, खुबाराम सैनी, जगदीश सैनी, रामरतन सैनी, रिछपाल सैनी, राकेश सैनी, बालूराम सैनी, प्रभु सैनी, मदन सैनी, प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बंसी सैनी नेवरी सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button