बाराबंकी

जिले के क्रिएटर को “नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड–2026” से किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT Group of Institutions में आयोजित “नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड–2026” समारोह में बाराबंकी के युवा क्रिएटर अभिषेक सोनी ( Wow Barabanki ) को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाएँ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र ने कहा कि “नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे उन रचनाकारों और परिवर्तनकर्ताओं को पहचान देना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान प्राप्त हो।”
सम्मान प्राप्त करने पर अभिषेक सोनी बाराबंकी ने नमस्कार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
यह सम्मान हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है तथा जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button