पाकुड़

ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पुड़िया समेत 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; एक गिरफ्तार

Major police crackdown on brown sugar; 30 grams of the narcotic substance, including 30 packets, seized; one arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, 2 अगस्त। पाकुड़ जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र स्थित मनिरामपुर गांव में अवैध रूप से ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पैकेजिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में टीम ने मनिरामपुर स्थित सत्तार शेख के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में कुछ लोगों को कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन करते पाया। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सत्तार शेख (पिता- स्वर्गीय शमशेर शेख), निवासी मनिरामपुर, को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 30 पुड़िया में पैक 6 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, 2,200 रुपये नकद, ब्राउन शुगर के सेवन में प्रयुक्त एक पात्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, प्लास्टिक पाउच के छह बंडल, वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन तथा एक बंडल एल्यूमिनियम फॉयल बरामद किया। इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 104/2026, दिनांक 1 अगस्त 2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21(ए) एवं 22(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों—बेलाल शेख और अब्दुल रौफ, दोनों निवासी चाँदपुर, थाना शमशेरगंज, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)—की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, मुफसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित मुफसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button