सिंगरौली

अमलोरी इंडेन गैस गोदाम में सेंधमारी कर सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नवानगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, 6 भरे गैस सिलेंडर बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। अमलोरी स्थित इंडेन गैस गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को नवानगर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 6 भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार फरियादी कृष्णा मल्लाह निवासी अमलोरी कॉलोनी थाना नवानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे गोदाम कीपर श्यामलाल पाल गोदाम को ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह सुरक्षा प्रहरी मनीष कुमार सिंह ने गोदाम के पीछे की दीवार टूटी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने दीवार में छेद कर गोदाम में प्रवेश किया और 7 नग भरे इंडेन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नवानगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पृथ्वीलाल कुशवाहा पिता स्व. रामधनी कुशवाहा उम्र 36 वर्ष एवं जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा पिता नंदलाल विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी कचनी थाना बैढ़न को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 6 भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए। दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सउनि अरविंद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा, प्रधान आरक्षक बृजेंद्र यादव, आरक्षक प्रशांत सिंह, प्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, सरोज कुशवाहा एवं अखिलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button