गोड्डा

भतडीहा पंचायत भवन का ताला तोड़कर नए मुखिया और पंचायत सचिव को सौंपा गया प्रभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। प्रखंड अंतर्गत भतडीहा पंचायत में प्रशासनिक आदेश के बाद पंचायत भवन का ताला तोड़कर नए मुखिया और पंचायत सचिव को विधिवत प्रभार सौंप दिया गया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, भतडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो को जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही निष्कासित कर दिया गया था। इसके बावजूद, वे नए मुखिया को पदभार (चार्ज) नहीं सौंप रहे थे, जिससे पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हुए थे।
​समस्या के समाधान के लिए सोमवार के 12 बजे प्रशासनिक व्यवस्था और दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचायत भवन का ताला तोड़ा गया। इसके बाद नए पंचायत सचिव और नए मुखिया को पंचायत की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। प्रभार मिलते ही ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब पंचायत में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button