गोड्डा

गोड्डा महागामा में चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
महगामा। महागामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी अनिल यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी 2 अगस्त को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि महागामा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री होने वाली है। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने ग्राम समरी स्थित अनिल यादव के घर पर छापा मारा। वहां से बिना नंबर और चेसिस नंबर घिसी हुई एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने अनिल यादव को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, अनिल यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करता है। उसकी निशानदेही पर ग्राम समरी में एक झोपड़ी से तीन अन्य कंपनियों की चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस संबंध में महागामा थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र से कुछ गाड़ियां चोरी हुई थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की जा सकती हैं। इससे पहले भी गोड्डा नगर थाना पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 18 मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button