मेरठ

केडी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप

एमडीपीएस एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में मेरठ के 10 से 12 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमडीपीएस कराटे एकेडमी, मऊ खास, गढ़ रोड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

एमडीपीएस एकेडमी के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। एकेडमी के कोच अरुण सैनी ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया।

जूनियर गर्ल्स वर्ग में प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, प्रिया, कनक सिंह, वेदनशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही और भूमिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। निशु तोमर, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, यशी तोमर, आशी सैनी और प्राप्ति तोमर ने रजत, जबकि आरोही, दीपिका और धराशी ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

जूनियर बॉयज वर्ग में शुभम और नक्श ने स्वर्ण, भव्य और मयंक सैनी ने रजत तथा काव्यांश और परम सैनी ने कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता के बाद एमडीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य तरुण तोमर ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी खुशी जताते हुए स्कूल और कोचिंग टीम को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button