मथुरा

गोवर्धन चौराहे के कैफे में लगी भीषण आग

धुएं से मची अफरातफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे के समीप सोमवार सुबह एक कैफे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन चौराहे के पास संचालित किंग एंड क्वीन कैफे के मुख्य गेट पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैफे के भीतर फैलने लगी। कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी लोग किसी तरह बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के होटल और दुकानों के कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कैफे के अंदर प्रवेश कर खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने का अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कैफे में अधिक भीड़ नहीं थी। यदि उस समय ग्राहकों की संख्या ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button