रांची

JPSC प्रारंभिक परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Major action by CID in the JPSC preliminary exam irregularities case; raids conducted at over 20 locations.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के क्रम में CID ने रांची, बोकारो, पलामू, हजारीबाग समेत राज्य के 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने कई डिजिटल उपकरणों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया है। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शामिल हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, CID की जांच OMR शीट के मूल्यांकन, सफल अभ्यर्थियों के चयन और परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े संभावित पहलुओं पर केंद्रित है। मामले में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भी पूछताछ किए जाने की बात कही जा रही है। जांच एजेंसी का उद्देश्य परीक्षा में कथित गड़बड़ी की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है। वहीं, अभ्यर्थी भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। CID की कार्रवाई के बाद परीक्षा से जुड़े संदिग्धों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button