बरेली

पुरानी पेंशन, सेवा सुरक्षा और वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण वेतन दिलाना प्राथमिकता : डॉ. सुनीत गिरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी ने सोमवार को बरेली नगर के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आगामी शिक्षक विधायक चुनाव में समर्थन की अपील की।
डॉ. गिरी ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सभी वर्गों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को पूर्ण वेतन दिलाने के लिए वे विधान परिषद में मजबूती से आवाज उठाएंगे। उन्होंने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में धारा-21 की पुनर्बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक सेवा शर्तें लागू कराने पर भी जोर दिया। डॉ. गिरी ने शिक्षकों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. नरेश सिंह, नवनीत कुमार शर्मा, मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button