हजारीबाग

खास महाल लीजधारियों के लिए 15 अगस्त तक आवेदन जमा करना अनिवार्य।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग के खास महाल प्रकोष्ठ द्वारा जिले के सभी खास महाल लीजधारियों एवं उनके वैध उत्तराधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, हजारीबाग खास महाल क्षेत्र की लीज भूमि का प्रत्येक 30 वर्ष के लिए लीज नवीकरण किया जाता है। अधिकांश लीजधारियों की लीज अवधि 31 मार्च 2008 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद कई लीजधारियों अथवा उनके वैध उत्तराधिकारियों द्वारा अगले 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण, नामांतरण, उत्तराधिकारी नामांतरण, हस्तांतरण प्रयोजन परिवर्तन, बंदोबस्ती एवं वंशावली संबंधी आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अब तक जमा नहीं किए गए हैं, जिसके कारण लीज नवीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। खास महाल प्रकोष्ठ ने ऐसे सभी लीजधारियों एवं उनके वैध उत्तराधिकारियों से अपील की है कि जिनका उपर्युक्त कार्य अब तक लंबित है, वे 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से अपने आवेदन-पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खास महाल प्रकोष्ठ हजारीबाग में जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर लीज नवीकरण एवं अन्य संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने में सहयोग करें, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button