साहेबगंज

पवित्र सावन माह में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड अंतर्गत पवित्र सावन माह में शिवगादी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।यह अभियान अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेशानुसार चलाया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशिष कुमार वर्मा एवं नौरंगदेव कुमार द्वारा बरहेट एवं शिवगादी धाम क्षेत्र के विभिन्न होटल,ढाबों एवं भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं रसोई की साफ-सफाई,खाद्य सामग्री का भंडारण,खाद्य सुरक्षा लाइसेंस/पंजीकरण,खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन की जांच की गई, तथा होटल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने,ताज़ी एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का ही उपयोग करने तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का विक्रय या उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।वही खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य हित में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button