खैरथल
तिजारा में एससी एसटी गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी करने की मांग
मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : अनुसूचि जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले में एस सी/एसटी वर्ग के किसान वर्षों से गैर खातेदारी भूमि पर खेती कर रहे हैं, लेकिन खातेदारी अधिकार नहीं मिलने के कारण उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे वे सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऐसे किसानों को शीघ्र खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ), रामुतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार ,रामचंद्र कॉमरेड, पूर्व चैयरमैन रोहिताश, मनोज बुराडिया, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


