मथुरा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के साथ किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा । वृंदावन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजन किया। सेवायत गोस्वामियों ने उनको परिवार सहित प्रसादी पटका, माला और प्रसाद प्रदान किया। इसके बाद ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में दर्शन कर सेवायत मोहित मराल गोस्वामी से आशीर्वाद लिया। सेवायत गोस्वामी ने उन्हें पटका एवं प्रसाद दिया। यहां से वह परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उनसे करीब 15 मिनट आध्यात्म चर्चा करने के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजभूमि विश्व में आस्था का केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से ही गीता का शाश्वत संदेश जगत को भगवान कृष्ण ने दिया था। ब्रज में भी विभिन्न लीलाएं कीं। श्रीबांकेबिहारी से हरियाणा के निरंतर विकास और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button